10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

रामपुरा मुख्य बाजार में दुकान व बस्ती के बीच जंगल में लगी आग

शहर में शुक्रवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर आग लग गई। रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में रामपुरा मुख्य बाजार में शुक्रवार सुबह पान की दुकान में आग लग गई।

Google source verification

शहर में शुक्रवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर आग लग गई। रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में रामपुरा मुख्य बाजार में शुक्रवार सुबह पान की दुकान में आग लग गई। वहीं उद्योग नगर थाना क्षेत्र में जेके फैक्ट्री के पास जंगल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

पान की दुकान में आग

प्रत्यक्षदर्शी नयन कालरा ने बताया कि सुबह 6 बजे करीब रामपुरा मुख्य बाजार में एक मकान के नीचे पान की दुकान में आग लग गई। आग लगने से मकान में घुंआ भरने लग गया। मकान में रह रहे परिवार को लोगों ने सबसे पहले नीचे सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर आधे घंटे में दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दमकल समय पर नहीं आती तो दुकान के ऊपर मकान व आसपास की दुकानों में आग फैल जाती और बड़ा हादसा हो सकता था।

बस्ती के बीच जंगल में लगी आग

इधर, उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अराफात नगर जेके फैक्ट्री के पास जंगल में आग लग गई। आग की सूचना पर तीन दमकले मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि तेज हवा के चलते आग तेजी से सूखे जंगल में फैल गई। उन्होंने बताया कि यहां पर तीसरी बार आग लगी है।