कोटा.
कोटा के नयापुरा इलाके में सोमवार देर रात एक चौकीदार के होश उस समय उड़ गए, जब उसके सोने की जगह के ठीक पीछे एक साढ़े साल फीट लंबा अजगर घात लगाए बैठा था। गनीमत यह रही कि ड्यूटी बदलने के समय दूसरे चौकीदार ने अजगर को देख लिया। इस पर स्नैक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया गया। उन्होंने मशक्कत से इस 10 किलो वजनी अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ा।
नयापुरा नेहरू गार्डन के पास मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के चौकीदार के कमरे में सोमवार देर रात अजगर घुस गया और कमरे में सो रहे चौकीदार के ठीक पीछे जा बैठा। इस दौरान रात करीब 12 बजे दूसरा चौकीदार आया तो उसने चौकीदार के पीछे अजगर को बैठा देखा।
चौकीदार के चिल्लाने पर दूसरे चौकीदार की नींद खुली और वे कमरे से बाहर आए गए। इसके बाद उन्होंने कमरे में अजगर के होने की सूचना स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को दी। उन्होंने मौके पर जाकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ा।