कोटा. शहर में गुरुवार को महिलाओं ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर शीतला माता की पूजा अर्चना की। शहर के शीतला माता मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने एक दिन पहले बनाए ठंडे बासी भोजन का भोग लगाया। कई जगह होली दहन स्थलों पर पानी चढ़ा कर होली ठंडी करने की रस्म अदा की।
Read more : इंतेहा हो गई इंतजार की ..अब कार्यकर्ता पूछ रहे किसके लिए मांगे वोट…
सुबह से ही महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज-कर के ठंडे भोजन के पकवानों की थालियां सजाकर शीतला माता मंदिरों पर पहुंची। मंदिरों में ठण्डे पकवानों का भोग लगाया व मंगलगीत गाए। माता का पूजन करके कहानियां सुनाई। महिलाओं ने इस दिन व्रत भी रखा। तलवंडी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। माता की पूजा व बास्योड़ा का भोग लगाने के लिए यहां लम्बी कतार लगी रही।