5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

भरत सिंह ने आखिर सीएम गहलोत को क्यों कहा ‘ड्राइवर’

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह ने विधानसभामें अफरशाही पर जताई नाराजगी

Google source verification

कोटा. सरकार को लगातार कटघरे में खड़े करने वाले कांग्रेस (congress )के वरिष्ठ नेता और कोटा के सांगोद क्षेत्र से विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर निशाना साधा है। सिंह ने विधानसभा (Rajasthan Assembly ) में राज्यपाल (Governor )के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी हो चुकी है, हमारी प्रशासनिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो रही है। मैं सरकार की तारीफ या आलोचना करने नहीं खड़ा हुआ हूं। राजस्थान में हम ड्राइविंग सीट पर हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) हमारे ड्राइवर हैं। पहिया पंचर हो तो ड्राइवर को उसे बदलना चाहिए नहीं तो गाड़ी सही नहीं चलेगी।

READ MORE स्मार्ट सिटी पर गोबर का लेप,नालो में बस गए 70 तबेले,जगह जगह पैदा हो गई रेवड़ियां

सरकार बदली, व्यवस्था नहीं
इससे पहले बुधवार को विधानसभा में भरत सिंह ने कोटा शहर में आवारा मवेशियों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं का मसला उठाते हुए कहा था कि गायों के कारण जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। स्मार्ट सिटी कोटा में पशुओं द्वारा लोगों को मारना एक सामान्य घटना है। सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में राज तो पलटा मगर आवारा पशुओं की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।

READ MORE : विजिलेंस टीम ने पकड़ी 1.5 करोड़ की बिजली चोरी, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश