प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान के कोटा-बूंदी क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ‘कैबिनेट ने 1,507 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राजस्थान में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे- कोटा-बूंदी हवाई अड्डे के विकास को मंजूरी दे दी है। इसका टर्मिनल भवन 3200 मीटर लंबे रनवे के साथ 20,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा। यह NH-52 और कोटा-देवली बायपास के पास अच्छी लोकेशन पर बनेगा। इसे 2 साल के अंदर बनाने की संभावनाएं लेकर चल रहे है। इसकी क्षमता प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों की होगी।
Kota-Bundi Greenfield Airport