कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक गुरुवार तड़के अपने घर के बाहर दरवाजे पर संदिग्ध हालत में मृत मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते सल्फॉस की गोलियां (जहर) खाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में सोशल मीडिया पर ऑडियो भी वारयल हुआ है। दो ऑडियो में युवकए लड़की से बात कर रहा हैए जिसमें वह मर जाने की बात कह रहा है। वहीं एक और ओडियो हैं, जिसमें दो व्यक्तियों एक.दूसरे से गाली-गलौच कर रहे हैं तथा धमकियां दे रहे हैं। यह ऑडियो लड़का व लड़की के परिजन का बताया जा रहा है। इन ऑडियो से पता चल रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। ( पत्रिका ऑडियो की पुष्टि नहीं करता )। उधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार नयापुरा बस स्डैण्ड के पास रहने वाले अभिषेक वर्मा (22) गुरुवार तड़के संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार रात को अभिषेक काम से घर पर लौटा था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। अभिषेक 4 बजे करीब अपने घर के बाहर दरवाजे पर अचेतावस्था में मिला। पड़ोस में रहने वाला युवक बाहर आया तो अभिषेक को बेसुध देखा। उसने परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल गएए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।
उधर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमाण्डो ने बताया युवक ने विषाक्त (सल्फाज) का सेवन किया था। इस कारण उसकी मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
लड़की के परिजनों ने शादी से किया था इनकार
अभिषेक के पिता भोजराज वर्मा के अनुसार अभिषेक और लड़की चार-पांच साल से एक-दूसरे को प्यार करते थे। अभिषेक ने शादी करने की बात हमसे कही थी। हमने लड़की के परिजनों को शादी के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार दिया। हमने काफी समझाया भी था किदोनों बच्चे तैयार हैं तो शादी कर दो। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लेकिन लड़की-लड़की बात करते थे। तो उन्होंने उसे व उसके लड़के को धमकी देना शुरू कर दिया था। पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के परिजन धमकी देते थे।
ऑडियो 1 : लड़का-लड़की की फोन पर बातें
लड़का : किसका फोन आया तेरे फोन पर, किसका फोन आया सही सही बता।
लड़़की : किसी का भी नहीं आया
लड़का : तूने फोन बंद क्यों कियाा
लड़की : तुम बात ही ऐसे कर रहो होए मुझे गुस्सा..
लड़का : बंद ही करना है न फोन, कोई दिक्कत नहीं है.. लड़की का नाम … तेरे लिए यह रात बहुत बुरी होगी, बस इतना याद रखना। कोई दिक्कत नहीं है। मेरी मम्मी की कसमए जान दे दूंंगा पर तेरे से बात नहीं करुंगा। कोई बात न ऑई आलवेज लव यू। बट इतना का याद रखना। गुड वाय। कोई दिक्कत नहीं। अब सुबह तक देख तू नाटक मेरे। कोई दिक्कत नहीं।
ऑडियो दो : लड़का.लड़की की फोन पर बातें
लड़का.लड़की की फोन पर बातें
लड़का : लड़की का नामण्ण् तुझे मजाक दिख रखा है मैं सच में मर जाऊंगा आजए यार मम्मी कसम में सच में मर जाउंगा आज।
लड़की : यार मेरी बात सुने मेरी बात सुनो
लड़का : मेरी मम्मी की कसम मैं सच में मर जाऊंगा आजए बहुत परेशान हो चुका हूं इस लाइफ सेए सच में यार। कोई बात नहीं मरना ही ठिक है तो मर के दिखाता हूं आज।
लड़की रू तुझे मेरी कसम है मेरी कसम…
ऑडियो तीन : (उक्त ऑडियो लड़का.लड़की के पिता का बताया जा रहा है।)
पहला व्यक्ति : मेरे कोए क्या मेरे को क्या समझाओ साहबए बताओ आप
दूसरा व्यक्ति : कल दुकान आए तो दुकान पर समझा दू तुझको मेरेको शिक्षा दे रहा है क्या तू।
पहला व्यक्ति: अेरे मेरे कोण्ण्ण्मैं यही तो कहना चाह रहा हूं
दूसरा व्यक्ति : गाली मे तेरे को समझा रहा हूं समझ नहीं रहा बात को। मैं बोल रहा हूं तेरे से बच्ची की शादी कर दोण्ण् गाली…. तेरे को समझा रहा हूं। तेरे बच्चे को समझा ले।
दूसरा व्यक्ति रू तेरी बच्ची की शादी कर दो न देख के दूसरा लड़का
दूसरा व्यक्ति : गाली.. मेरी बात सुन। मेरी बात सुनए पहले मुंह बंद कर। मेरी बात सुन। समझदारी मत दिया। नहीं तो तेरी बेटे के साथ तेरे भी पउेंगे ण्ण्ण् गाली। तमीज से तो बात करुंगा तेरी दुकान पर आके। दुकान खोलने से पहले ही ण्ण्ण्गाली तेरे लिए
दूसरा व्यक्ति रू क्या बात करोगेण्ण् एक तो सही बात बता रहा हूं न।
(अन्य बातें प्रकाशित करने लायक नहीं है… )