23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
चाकू व सरियों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर खाना खाते युवक को उतारा मौत के घाट
Play video

चाकू व सरियों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर खाना खाते युवक को उतारा मौत के घाट

हर के रामपुरा कोतवाली थाना इलाके में रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया हैण् पुलिस के अनुसार रामपुर कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर सावन उर्फ अनिल ने अन्य बदमाशों के साथ एक घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दियाण् इस हमले में चाकूबाजी से एक युवक की मौत हो गईण् जबकि परिवार के दो लोग घायल हो गएण्
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 8 May 2024, 7:57 PM IST

कोटा. रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक हिस्ट्रीशिटर सहित आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने कलालघाट हरिजन बस्ती निवासी एक युवक की घर में घुसकर चाकू व सरियों से वार कर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए युवक के माता-पिता को भी हमलावरों ने चाकू व सरियों से वार से घायल कर दिया। दोनों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में चाकू व सरिया लेकर घुसे बदमाश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) संजय शर्मा ने बताया कि रवि राजपूत उर्फ बना (२६) रामपुरा कोतवाली क्षेत्र में कलाल घाट हरिजन बस्ती में अपने माता-पिता के साथ रहता था। बुधवार दोपहर पौने दो बजे करीब रवि घर पर खाना खा रहा था। अन्य कमरे में उसके माता-पिता थे। इसी दौरान कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर सावन उर्फ बादल सहित सात-आठ बदमाश उसके घर में चाकू व सरिया लेकर घुसे। बदमाशों ने खाना खा रहे रवि पर चाकू व सरियों से ताबड़तोड हमला कर दिया। इसी दौरान उसके पिता गोपाल सिंह व मां किरण बीच बचाव करने आए तो हमलावरों ने उनपर भी वार कर घायल कर दिया। वारदात के भाग आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुंची। पुलिस ने एसएफएल टीम को बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए। तीनों घायलों को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। पुुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। रवि के एक भाई का निधन हो चुका। जबकि एक बहन की शादी हो गई। बहन का ससुराल जयपुर में है।

मृतक व आरोपी शुभम मेहरा व इमरान पर्ची गेंग से जुड़े

एएसपी संजय शर्मा ने बताया हिस्ट्रीशीटर सावन उर्फ बादल इमरान पर्ची गेंग से जुड़ा हुआ है। जबकि रवि राजपूत शुभम मेहरा गु्रप से जुड़ा है। इस सम्बंध में पड़ताल की जा रही है। हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है। रवि राजपूत के खिलाफ भी पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। हमलावरों का सुराग हाथ लगा है। उन्हें तलाश किया जा रहा है।