
कोटा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाड़ौती के दौरे का कार्यक्रम तय होने के बाद हाड़ौती में कांग्रेस सक्रिय हो गई है। राहुल के कार्यक्रम में महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार सहित कई नेता रहेंगे। वहीें पार्टी के कई दिगज नेताओं का एक दिन पहले ही कोटा पहुंचाना शुरू हो गया।
कांगे्रस सेवादल के प्रदेश महासचिव राजेश रारस्वत से पत्रिका ने बातचीत की। उनसे विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। चुनावों को लेकर उनसे मारवाड़ की राजनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मारवाड़ की राजनीति में इस बार ऊंट कांगे्रस की तरफ ही बैठेगा। उन्होंने कहा कि हमेशा कांगे्रस मारवाड़ की तरफ से ही सरकार की तरफ जाता है।
विधायक मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद चुनावों में मानवेन्द्र सिंह फेक्टर कितना प्रभावित करेगा इस सवाल पर सारस्वत ने कहा कि मानवेन्द्र के पार्टी ज्वाइन करने से पार्टी को चुनावों में फायदा ही मिलेगा।
आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुसीबतें, चुनाव से पहले ही लगा बड़ा झटका
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत या प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के मुख्यमंत्री पद के लिए लगाई जा रही अटकलों के एक सवाल पर सारस्वत ने कहा कि राजस्थान में गहलोत या सचिन सब एक ही है। कोई किसी का खेमा नहीं है। राजस्थान में सब एक होकर चुनाव लड़ेंगे। कांगे्रस में कोई गुटबाजी नहीं है।