
कोटा. बिजली उपभोक्ता बिजली के बिलों की बकाया राशि बिना ब्याज व बिना पेनल्टी के 31 मार्च तक जमा करा सकते हैं।
जयपुर डिस्कॉम के निर्देश पर सीईएससी राजस्थान की ओर से कोटा, भरतपुर व बीकानेर के विद्युत उपभोक्ताओं को यह छूट दी जा रही है। इसके बाद उपभोक्ता को बिजली के बिलों की बकाया राशि ब्याज व जुर्माने के साथ ही जमा करानी होगी। विद्युत एमनेस्टी योजना के तहत बिजली के बिलों की बकाया राशि एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज व पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है।
Read more : Important News : जेईई मैन परीक्षा दे रहे हैं तो पढ़ लो यह जरूरी खबर…
केईडीएल के सीओओ मुकेश गर्ग ने बताया कि योजना के तहत घरेलू, अघरेलू, औद्योगिक एवं मिक्स्ड लोड श्रेणी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभागों के किसी भी श्रेणी के विद्युत कनेक्शन के नियमित या कटे हुए कनेक्शन के उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा, चाहे उनके कनेक्शन कभी भी कटे हों।