10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

international women’s day Special : तू चल, वजूद को भी तेरी तलाश है

एफएम तड़का का अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमन रेकग्निशन अवार्ड सम्मान मिला तो महिलाओं के चेहरे खिले, तालियों की गडगड़़ाहट से गूंजता रहा हॉल, संगीत व नृत्य ने समां बांधा

Google source verification

कोटा. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 95 एफएम तड़का का विमन रेकग्निशन अवार्ड-2022 समारोह झालावाड़ रोड स्थित जी-20 इन होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने दम पर खास पहचान कायम की है।

मुख्य अतिथि नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौड़, विशिष्ट अतिथि कोटा मेडिकल कॉलेज की रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता सक्सेना, विशेष अतिथि कोटा विश्वविद्यालय की वाणिज्य व प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुकृति शर्मा, आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने दीप प्रज्जवलित कर शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान पत्रिका कोटा के उप महा प्रबंधक अजय सामर, सम्पादकीय प्रभारी के.आर. मुण्डियार ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर तक चला। इस दौरान सम्मानित महिलाओं की उपलब्धि पर हॉल तालियों की गडगड़़ाहट से गूंजता रहा। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल गए।

संगीत व नृत्य ने समां बांधा

कायक्रम में साक्षी जैन, ऋति अग्रवाल व दिव्या खण्डेलवाल ने मुझे क्या बेचेगा रुपया…, साक्षी जैन ने दिल है छोटा सा छोटी सी आशा…, सुनिधि पाल ने जीते है चल, तू चल…, क्लिंटन रमन ने लुकाछिपी बहुत हुई…, गीत पर डांस किया। तरुण्य पंवार ने गिटार पर कल हो ना हो…गीत पर संगीत की प्रस्तुति दी। संचालन आरजे अजय कसाना व सुरभि मेहता ने किया।

इनका किया सम्मान

कार्यक्रम में हैल्थ सेक्टर में डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. अमृता मंयगर, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. मेघना शेखावत, डॉ. मेघना शर्मा। एजुकेशन में कृष्णा टुटेजा, रंजना शर्मा, नुपुर शर्मा, मोनिका अम्बानी, सीमा घोष। आन्त्रप्रिन्योर में नीलू तनेजा, डोली मदनानी, ईशा वर्मा। डिजिटल इनफ्लुएंसर में सुनीता काबरा, अनुराधा शर्मा, हिमानी हाड़ा। सोशल वर्क में स्वाति शृंगी, शिखा अरोड़ा, संगीता शर्मा, प्रतिभा दीक्षित, अंजना आजाद। स्पोट्र्स में रचना शर्मा, पिंकलता, दीपलता सुमन, ऊषा बड़दवा व मीनू सोलंकी का सम्मान किया गया।

ये रहे सहयोगी

कार्यक्रम के प्रीमियम पार्टनर नीलकंठ आईवीएफ फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, को-स्पोंसर आकाश इंस्टीट्यूट, वेन्यू पार्टनर जी-20 इन होटल, गिफ्ट पार्टनर सुमंगलम ग्रुप कोटा रहा।

पत्रिका जनमानस से जुड़े मुद्दों को उत्तरदायित्व के साथ उठाता

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं। जो महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही हैं। इससे अन्य लोग भी मॉटिवेट होते हैं। पत्रिका समसामयिक व आमजन से जुड़े मुद्दों को पूरे उत्तरदायित्व के साथ उठाता है। आने वाले समय में स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है। मैं चाहूंगी कि आप सभी शहर को साफ-सुथरा रखें। इससे कोटा शहर की रैंकिंग सुधरेगी। स्वच्छता से ही स्वस्थ रहा जा सकता है।

– कीर्ति राठौड़, आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

सुबह की चाय पत्रिका के साथ

मैं बचपन से ही राजस्थान पत्रिका पढ़ रही हूं और सुबह की चाय के साथ पत्रिका हाथ में जरूरी होती है। प्रिंट मीडिया के साथ एफएम तड़का भी समाज के लिए प्रभावी भूमिका निभा रहा है। कोरोना के चलते दो साल में काफी परिवर्तन आया है। महिलाएं अपनी शक्तियों को पहचानें। हमें अभी बहुत कुछ करना है, आगे बढऩा है।

– डॉ. संगीता सक्सेना, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष, कोटा मेडिकल कॉलेज

आप यूं ही आगे बढ़ती रहेविमन डे पर सभी को बधाई। पत्रिका की ओर से इस तरह के कार्यक्रम करने से महिलाओं को आगे बढऩे का मोटिवेशन मिलता है। अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं के सम्मान से अन्य भी प्रेरित होते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म पर महिलाएं सम्मानित होती रहें। आप यूं ही आगे बढ़ती रहें।

– अखिलेश दीक्षित, रीजनल डॉयरेक्टर, आकाश इंस्टीट्यूटमहिलाओं को मिलता मोटिवेशन

बेहतर कार्यक्रम करवाने पर पत्रिका टीम को बधाई। एफएम तड़का की ओर से महिला दिवस पर अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया, ये वाकई बेहतर कार्य है। इससे महिलाओं को मोटिवेशन मिलता है।

– डॉ. अनुकृति शर्मा, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य व प्रबंधन विभाग कोटा विवि

पत्रिका ने बढ़ाया उत्साह

विमन डे की सभी को बधाई। पत्रिका की ओर से बेहतर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे महिलाओं में उत्साह बढ़ा है। आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहें। इससे महिलाओंं में उत्साह बढ़ता रहेगा, उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।

– राजश्री सोलंकी

आज मिला सम्मान भविष्य में भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करेगा। किसी को भी कोई सम्मान मिलता है तो उत्साह बढ़ता है। मेरा पत्रिका से गहरा जुड़ाव है। पत्रिका हमेशा सही मुद्दों को प्रमुखता से उठाती है। कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है।

– डॉ. अमृता मंयगर, शिशु रोग विभागाध्यक्ष, जेके लोन

कुछ करने में उम्र आड़े नहीं आती

मैं तैराकी में नेशलन चैम्पियन हूं। 63 साल की उम्र में नेशनल तैराकी में 32 पदक जीत चुकी हूं। इसमें 10 स्वर्ण पदक व बाकी रजत व कांस्य पदक शामिल हंै। मेरे दो बेटे, चार पौत्र हैं। जहां भी जाती हूं तो बाइक से पति के साथ ही जाती हूं। मुझे डायबिटीज है। मैं युवाओं को संदेश देना चाहती हूं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।

– कृष्णा शेखावत

मैंने 50 साल की उम्र के बाद साइकिल चलाना सीखा। मैंने 2017 में साइकिल चलना सीखा। अब तक 40 हजार किमी साइकिल चला चुकी हूं। मेरा मानना है कि पहला सुख निरोगी काया। यदि आप खुद फिट हैं तो सबकुछ हिट है। यदि आप फिट नहीं हैं तो पैसा व सम्पत्ति कुछ काम की नहीं है।

– ऊषा बड़दवा