23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा जंक्शन से चार साल से बच्चे का अपहरण, गोदी में उठा ले गया अपहरणकर्ता
Play video

कोटा जंक्शन से चार साल से बच्चे का अपहरण, गोदी में उठा ले गया अपहरणकर्ता

कोटा रेलवे स्टेशन से रविवार रात चार साल के बच्चे का अपहरण हो गया। पिता टिकट विंडो पर गया था, वापस आया तो बच्चा गायब मिला। सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को गोदी में उठाकर एक व्यक्ति ले जाता कैद हुआ है। उस व्यक्ति के साथ एक युवक भी नजर आया है। जीआरपी ने अपरहरण का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 7 May 2024, 7:45 PM IST


कोटा. कोटा रेलवे स्टेशन से रविवार रात चार साल के बच्चे का अपहरण हो गया। पिता टिकट विंडो पर गया था, वापस आया तो बच्चा गायब मिला। सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को गोदी में उठाकर एक व्यक्ति ले जाता कैद हुआ है। उस व्यक्ति के साथ एक युवक भी नजर आया है। जीआरपी ने अपरहरण का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है।


कोटा जिले के जालखेड़ा निवासी ओम प्रकाश कुमावत की पत्नी पिंकी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रह रही थी। ओमप्रकाश रविवार रात फिरोजाबाद जाने के लिए 4 साल के बच्चे लैविश के साथ निकला था। वह कोटा स्टेशन पहुंचा। जिस ट्रेन में उसे जाना था, वह निकल गई थी। इसलिए दूसरी ट्रेन का टिकट लेने के लिए वह बच्चे को बेंच पर बैठा कर टिकट विंडो पर गया था। टिकट लेकर वापस आया तो लैविश नहीं मिला। उसने स्टेशन के अंदर- बाहर काफी देर तक बच्चे को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह जीआरपी थाने पहुंचा और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। उधर बच्चे के लापता की सूचना पर मां पिंकी भी कोटा आ गई। बच्चे के अन्य परिजन भी जीआरपी थाने के बाहर डेरा डाले हैं।

सीसीटीवी में कैद दो संदिग्ध : बच्चे को गोदी में उठा ले गए

स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे के अपहरण की वारदात कैद हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि काले कपड़ों में एक व्यक्ति सिर पर रूमाल बांधे बच्चे को गोदी में लेकर जा रहा है। पीला कुर्ता पहने एक युवक भी उसके पीछे-पीछे चल रहा है। दोनों व्यक्ति बच्चे को स्टेशन से बाहर लेकर जाते नजर आ रहे हैं।

दो दिन बाद भी बच्चे का नहीं सुराग

बच्चे के अपहरण के दो दिन बाद भी उसका सुराग जीआरपी नहीं लगा पाई है। जबकि पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी हैं। उधर थानाधिकारी संतोश कुमार शर्मा ने कहा कि परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए टीमेें भेजी हैं। सीसीटीवी में बच्चे को लेकर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। उसी के आधार पर अनुसंधान कर रहे हैं।