रावतभाटा रोड स्थित रामधाम आश्रम के पास अमर निवास नवयुवक मंडल की ओर से हल्दी गणेश विराजमान किए हैं। मंडल के अध्यक्ष आशीष शर्मा के अनुसार पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। वह हर वर्ष संदेशात्मक प्रतिमाएं बनाकर स्थापित करते हैं।
ऐसे हैं हल्दी गणेश
एक मण पिसी हुई 21 किलो हल्दी से मनोकामना पूर्ण गणेश की प्रतिमा बनाई है। प्रतिमा भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाली मुद्रा में है। गणपति सिंहासन पर विराजमान हैं। उनके एक हाथ में पुस्तिका है। सीधे हाथ में मोरपंख लिए हैं। आने वाले भक्त अपनी मनोकामना एक पेज पर लिखकर गणपति को अर्पित कर रहे हैं। ये अर्जियां भगवान के पास रखी पुस्तिका में रखी जा रही है। मंडल के पदाधिकारी बताते हैं कि गणपति सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। मंडल की ओर से हर वर्ष विशेष सामग्रियों से प्रतिमा बनाई जाती है।
हल्दी गणेश इसलिए
मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार मंगलदात को हल्दी , दुर्वा इत्यादि प्रिय है। मांगलिक अवसरों पर भी हल्दी का विशेष महत्व माना गया है। औषधि के रूप में भी हल्दी को काफी उपयोगी माना गया है। प्राकृतिक वस्तु होने से पानी को भी इससे हानि नहीं पहुंचेगी।