23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
धाक जमाने व सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए मारी थी गोली, बाल अपचारी निरूद्ध, दो गिरफ्तार
Play video

धाक जमाने व सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए मारी थी गोली, बाल अपचारी निरूद्ध, दो गिरफ्तार

महावीर नगर स्थित महर्षि गौतम सामुदायिक भवन के सामने तीन दिन पहले मोबाइल से रील बनाने के दौरान एक किशोर (बाल अपचारी) ने देसी कट्टे से मनोहरथाना निवासी यशवंत नागर पर गोली चलाई थी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर चर्चित होने व धाक जमाने के लिए यशवंत गोली दागी थी। इस षडय़ंत्र में अजय साल्वी और दीपक प्रजापति भी शामिल थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 4 May 2024, 12:06 PM IST

 मोबाइल से रील बनाने के दौरान किशोर ने चलाई थी गोली 

कोटा. महावीर नगर स्थित महर्षि गौतम सामुदायिक भवन के सामने तीन दिन पहले मोबाइल से रील बनाने के दौरान एक किशोर (बाल अपचारी) ने देसी कट्टे से मनोहरथाना निवासी यशवंत नागर पर गोली चलाई थी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर चर्चित होने व धाक जमाने के लिए यशवंत गोली दागी थी। इस षडय़ंत्र में अजय साल्वी और दीपक प्रजापति भी शामिल थे। पुलिस ने बाल अपचारी को निरूद्ध किया है। जबकि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के अनुसार मृतक यशवंत के पिता रोडूलाल नागर ने महावीर नगर पुलिस थाने में 1 मई को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि महावीर नगर क्षेत्र में महर्षि गौतम सामुदायिक भवन के सामने चाय की दुकान पर उसके पुत्र यशवंत की अजय साल्वी, दीपक प्रजापति व अन्य ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

देशी कट्टा बरामद

अनुसंधान के बाद पुलिस ने प्रकरण में आरोपी अजय साल्वी (23) निवासी किला मोहल्ला मनोहरथाना झालावाड हाल महावीर नगर, दीपक प्रजापति उर्फ लड्डू शूटर (20) निवासी सुभाष नगर प्रथम अनन्तपुरा को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया। वारदात में उपयोग लिया देशी कट्टा बरामद किया है।

2 दिन पुलिस अभिरक्षा में सौंपा

आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 2 दिन के पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया है। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि आरोपियों से अवैध देशी कट्टा व कारतूस की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ की जाएगी। आरोपी अजय साल्वी व दीपक प्रजापित के विरूद्ध पूर्व में मारपीट, ए प्राणघातक हमला व अवैध आर्म एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।