10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान में 12-13 को भारी बारिश

कोटा में अब तक 1243 एमएम बारिश

Google source verification

कोटा में मानसून सीजन में 734 एमएम बारिश दर्ज होती है, लेकिन इस बार मानसून मेहरबान रहने से अब तक 1243 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। 10 सितम्बर तक मानसून की विदाई मानी जाती है, लेकिन लगातार मानसून सक्रिय होने से इस बार मानसून देरी से विदा होगा।

आगे यह रहेगा मानसून
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, वतर्मान में आंध्रप्रदेश व ओडीशा से लगने वाले बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे और तीव्र होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढऩे की संभावना है।
इससे अगले दो-तीन दिन कोटा व उदयपुर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12-13 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।