24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा ग्रामीण पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, ज्वैलरी व नगदी बरामद
Play video

कोटा ग्रामीण पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, ज्वैलरी व नगदी बरामद

कोटा ग्रामीण के सांगोद थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए सोने-चांदी के जेवर व नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 26 Jun 2024, 9:36 PM IST

कोटा ग्रामीण के सांगोद थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए सोने-चांदी के जेवर व नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था

कोटा ग्रामीण एसपी करन शर्मा ने बताया कि फरियादी दीगोद तहसील के भाण्डाहेड़ा निवासी नवदीप शर्मा ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह सांगोद में सुरेन्द्र जैन के मकान में किराए से रहता है। 16 जून को शाम गांव भाण्डाहेड़ा गया था। 18 जून को सुबह करीब 8.30 बजे कमरे पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और दीवान का लॉकर भी टूटा हुआ पड़ा था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर 2 सोने की चेन, सोने का कानों का जेला, 500 ग्राम चांदी की पायजेब, बिछिया, लेपटॉप व 10 हजार रुपए नगद चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

चोरी किए जेवर व नगदी बरामद

एसपी ने बताया कि लगातार बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने व घटनाओं के खुलासे के लिए एएसपी रविन्द्र सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के बाद चोरी के मामले में सांगोद होली का चौक निवासी वैभव नामा उर्फ डाण्डी (18) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए जेवर व नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी वैभव के खिलाफ 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।