20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Important news :  जेईई मेन अप्रेल आवेदन की अंतिम तिथि कल, इस समय तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन…
Play video

Important news : जेईई मेन अप्रेल आवेदन की अंतिम तिथि कल, इस समय तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन…

अभी तक 2 लाख 40 हजार से ज्यादा नए विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं..
Google source verification

कोटा. जेईई मेन अप्रेल के लिए गुरुवार को आवेदन की अंतिम तिथि है। 8 फ रवरी से चल रही आवेदन प्रक्रिया के तहत अभी तक 2 लाख 40 हजार से ज्यादा नए विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ये वे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने जनवरी जेईई मेन परीक्षा नहीं दी थी और प्रथम बार अप्रेल परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं।

Read more L प्रशासनिक अधिकारियों को अब तम्बाकू नियंत्रण का पढ़ाया जाएगा पाठ ….

इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी जो जनवरी माह में परीक्षा दे चुके हैं, वे भी अपना एनटीए स्कोर बेहतर बनाने के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। अनुमान के अनुसार करीब 11 लाख से अधिक विद्यार्थी जेईई मेन अप्रेल के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च रात 11.50 बजे तक रखी गई है। विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर परीक्षा शुल्क का भुगतान 8 मार्च को रात 11.50 तक कर सकेंगे। परीक्षा 7 से 20 अप्रेल के मध्य होगी। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र 20 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। जेईई मेन उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक एवं जेईई एडवांस परीक्षा देने की पात्रता 30 अप्रेल को घोषित कर दी जाएगी।

Read more : Big news : ठेका आवंटन से पहले ही आबकारी विभाग हुआ मालामाल, आवेदन से ही हो गई 26 करोड़ की आय….

कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अप्रेल परीक्षा के लिए प्रथम बार आवेदन किया है, उन्हें 11 से 15 मार्च के मध्य आवेदन की प्रविष्टियों में त्रुटि होने पर सुधार का मौका दिया जाएगा। सुधार के दौरान विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र में बदलाव को छोड़कर अन्य प्रविष्टियों में बदलाव कर सकता है।