18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

अचानक भगवान नृसिंह प्रकट हुए और कर दिया हिरण्यकश्यप का वध

भगवान नृसिंह प्राकट्य महोत्सव मनाया

Google source verification

रामपुरा के गांधी चौक में अग्रवाल वैष्णव मोमीयां पंचायत की ओर से गुरुवार को भगवान नृसिंह प्राकट्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नृसिंह के स्वरूप की ओर से हिरण्यकश्यप के 25 फीट के पुतले का वध किया गया। इस दौरान भक्त प्रह्लाद की ओर से हाथ जोड़ने पर भगवान नृसिंह के स्वरूप का गुस्सा शांत हुआ। शाम और रात की संक्रांति बेला पर ठीक 6.45 बजे भगवान नृसिंह का प्राकट्य हुआ तो पूरा गांधी चौक जयकारों से गूंज उठा। जयकारों के बीच ही हिरण्यकश्यप के पुतले का वध किया गया।

पुतले के कागज व लकडियां घर ले गए

संस्था अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि यह परम्परा पिछले 125 वर्षों से चली आ रही है। हिरण्यकश्यप के पुतले का वध करने के बाद लोग पुतले के कागज व लकडियां अपने घरों में ले गए। मान्यता है कि इस लकड़ी को घर के बाहर लगाते हैं। जिससे अनिष्ट नहीं होता है। इसके बाद कई माताओं ने अपने बच्चों को भगवान की गोद में विराजित कर आशीर्वाद दिलाया।कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि राम दरबार व शिवजी, हनुमान व भक्त प्रह्लाद की झांकी सजाई गई थी। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ ही ठंडाई का वितरण किया गया।

शक्ति व पराक्रम के देवता भगवान नृसिंह

कार्यक्रम के अतिथियों ने कहा कि भगवान नृसिंह शक्ति व पराक्रम के देवता हैं। वहीं हरि, विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार कहे जाते हैं। उन्होंने भगवान नृसिंह से देश की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, समाजसेवी अमित धारीवाल, सम्मेलन कोटा जिला के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रीनाथ मित्तल, सुरेन्द्र गोयल विचित्र, रामभरोस गोयल, अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल रहे। महिला अध्यक्ष शिखा मित्तल ने बताया कि इस दिन पूजा अर्चना करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर संस्था सचिव चेतन मित्तल, प्रवक्ता संजय गोयल, राधेश्याम गर्ग, सोहनलाल गुप्ता, दिनेश गर्ग, गिर्राज मित्तल, महिला मंडल की संरक्षिका सावित्री गुप्ता व सचिव सुनीता गोयल समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भगवान नृसिंह को लगाया छप्पन भोग, सजाया फूल-बंगला
नृसिंह प्राकट्य दिवस पर किशोरपुरा दरवाजे पर स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर सुबह भगवान का पंचामृत से महाअभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान नृसिंह मुखौटे के दर्शन कराए गए। पुजारी मयंक शर्मा ने बताया कि मुखौटे के दर्शन साल में एक दिन नृसिंह जयंती पर ही होते हैं। इस अवसर पर भक्त मंदिर में अपनी समस्या सुलझाने की अर्जी लेकर आते हैं। इस दौरान प्रतिमा का शृंगार, छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन खुले। शाम को महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री राखी गौतम, समाजसेवी संजय गोयल, कांग्रेस प्रवक्ता अनूप ठाकुर थे।