4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Dusshera Mela 2019: भाजपा को सताने लगी चुनावी चिंता… कांग्रेस पर साधा निशाना, मेला अध्यक्ष बोले कांग्रेस बोर्ड में होता था भ्रष्टाचार

सियासी गर्माहट में कुछ खास होगा नगर निगम दशहरा मेला...गणेश पूजन के साथ तैयारियां शुरू,खींचतान जारी

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jun 05, 2019

 

कोटा. कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले को भव्य रूप देने के लिए मेला समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। सियासी गर्माहट में इस बार मेला कुछ खास होगा । बुधवार को मेला प्रकोष्ठ में विधि-विधान के अनुसार गणपति भगवान की पूजा-अर्चन कर प्रतिमा स्थापित कर दी है। मेला समिति ने निर्णय किया है कि कोटा के दशहरा मेले को मैसूर के दशहरा मेले की तर्ज पर भरवाया जाएगा। पर्यटन के नक्शे पर उभारा जाएगा।

 

महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, मेला समिति के अध्यक्ष राममोहन मित्रा, आयुक्त नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने पूजन कर गणेशजी को विराजमान किया। अधिकारियों और पार्षदों ने पूजा अर्चना की। महापौर ने कहा कि मेले को भव्य रूप देने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएगी। मेला अध्यक्ष मित्रा ने कहा कि दशहरा मेले को सुचारू भरवाने के लिए फेज दो का काम शीघ्र करवाने के लिए बात की जाएगी। क्योंकि अधूरे निर्माण कार्य के कारण मेले के आयोजन में परेशानी होती है। इस कारण व्यापारियों को भी परेशानी होती है।

 

कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियों के बीच सियासी माहौल भी गर्माने लगा है आचार सहिता के बीच मेला भरा जाएगा इसी के साथ नगर निगम चुनाव की तेयारिया भी जोरो पर होगी ऐसे में अभी से आपसी खींचतान भी नजर आने लगी है.क्या बोले मेला अध्यक्ष सुनिए…