15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video: ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को 25 साल तक कांग्रेस को वोट नहीं देने दिलाई शपथ

भाजपा की ओर से निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा के दौरान सरकारी विद्यालय में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को कांग्रेस को आगामी 25 सालों तक वोट नहीं देने व भाजपा को वोट देने की क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। शपथ का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए विद्यालय के कार्यवाहक संस्था प्रधान को निलम्बित कर दिया गया।

Google source verification

भाजपा की ओर से निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा के दौरान सरकारी विद्यालय में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को कांग्रेस को आगामी 25 सालों तक वोट नहीं देने व भाजपा को वोट देने की क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। शपथ का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए झालावाड़ जिले में मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजपुरा के कार्यवाहक संस्था प्रधान को निलम्बित कर दिया गया।

वायरल वीडियों में भाजपा नेता विधायक की मौजदूगी में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को कांग्रेस को वोट नहीं देने व भाजपा को वोट देने की शपथ दिलाई जा रही है। इधर, वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और मामले को पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के कार्यवाहक संस्था प्रधान सीताराम मीणा को निलम्बित कर दिया।

मैं तो घर आ गया था.
महाराजपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान सीताराम मीणा ने बताया कि मैं तो रोजाना की तरह दोपहर बाद 4 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल में ताले लगाकर मनोहरथाना आ गया। ये जो भी सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। ये सब स्कूल समय के बाद हुआ होगा। कैसे हुआ। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। स्कूल की तरफ से कोई परमिशन नहीं ली गई।