कोटा. कोटा पुलिस ने लोगों से एटीएम क्लोन व साइबर ठगी करने वाले जवाहर सर्किल थानाए जयपुर कमिश्नरेट के 15-15 हजार रुपए के तीन इनामी आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर धरदबोचा।
पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि महावीर नगर थाने के एएसआई कुंवरसिंह ने तीनों आरोपियों के कोटा रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना दी थी। इसके बाद महावीर नगर थानाधिकारी मय टीम ने कोटा के रेलवे स्टेशन से तीनों आरोपियों भरतपुर के आरसी गांव निवासी सियाराम गुर्जरए मनसो गुर्जर व भीम गुर्जर को धरदबोचा। तीनों को महावीर नगर पुलिस थाने लाया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) जयपुर ने तीनों आरोपियों पर 15.15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उक्त आरोपी शातिर बदमाश हैंए जो आमजन के एटीएम क्लोन बनाकर साइबर ठगी करते हैं।
यह है मामला
जयपुर कमिश्नरेट में 5 अप्रेल को सीआईडी सीबी टीम के साथ भरतपुर पुलिस ने सूचना दी थी कि अलवरए भरतपुर के कुछ लोग साइबर ठगी करके उनके बैंक अकाउण्ट से रुपए ट्रांसफर करवाकर एटीम से रुपए निकालते हैं। यह बदमाश थाना क्षेत्र के एटीएम से रुपए निकालने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने एक एसबीआई एटीएम कैबिन के बाहर से मालवीय नगर निवासी अमर सिंह को पकड़ा था। उसके पास से 12 एटीएम कार्ड मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने मालवीय नगर से महेन्द्र सिंह व रामलखन को पकड़ा और उनके पास से 10 एटीएम कार्ड बरामद किए। उनके कमरे से बैग में रखे 11 लाख 73 हजार रुपए व हस्तलिखित 20 पर्चियां बरामद की। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड उन्हें सियाराम गुर्जर ने दिए हैं। सियाराम ने फर्जी आईडी से बैंक अकाउंट खुलवा रखे हैं। वह ठगी करके अलग.अलग फजी बैंक अकाउन्ट में रुपए डलवाता है। वह फर्जी बैंक अकाउन्ट व एटीएम कार्ड से रुपए निकालकर लाते हैंए इसके बदले में उन्हें कमीशन मिलता है। इस मामले में तीनों आरोपी सियाराम गुर्जरए मनसो गुर्जर व भीम गुर्जर फरार चल रहे थे।