23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सुसाइड नोट पढक़र पुलिस में मचा था हडक़ंप, छानी चम्बल, लापता छात्र अमन कुशीनगर में मिला
Play video

सुसाइड नोट पढक़र पुलिस में मचा था हडक़ंप, छानी चम्बल, लापता छात्र अमन कुशीनगर में मिला

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के स्वर्ण विहार स्थित एक पीजी से लापता छात्र अमन कुमार सिंह को पुलिस ने कुशीनगर उतरप्रदेश से डिटेन कर लिया। कुन्हाड़ी थाना पुलिस की टीम छात्र को कोटा लेकर आ रही है। छात्र ने लापता होने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने उसकी बॉडी को कोटा बैराज में ढूंढने के लिए लिखा था। सुसाइड नोट पढक़र पुलिस में हडक़ंप मच गया था। पुलिस ने चम्बल नदी में तलाश अभियान चला दिया था। <br />
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 14 May 2024, 1:40 PM IST

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के स्वर्ण विहार स्थित एक पीजी से लापता छात्र अमन कुमार सिंह को पुलिस ने कुशीनगर उतरप्रदेश से डिटेन कर लिया। कुन्हाड़ी थाना पुलिस की टीम छात्र को कोटा लेकर आ रही है। छात्र ने लापता होने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने उसकी बॉडी को कोटा बैराज में ढूंढने के लिए लिखा था। सुसाइड नोट पढकऱ पुलिस में हडक़ंप मच गया था। पुलिस ने चम्बल नदी में तलाश अभियान चला दिया था।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि छात्र के भाई रौनक सिंह निवासी मोहनगंज थाना तारापुर जिला मुंगेर बिहार ने रिपोर्ट दी थी कि वह और उसका बड़ा भाई अमन कुमार सिंह कुन्हाड़ी के स्वर्ण विहार में पीजी मेंं रहकर नीट की तैयारी कर रहे हैं। अमन पिछले दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था। उसने हाल ही में 5 अप्रेल को भी नीट का पेपर दिया था। 11 मई को दोनों भाई कमरे में सो रहे थे।

रात को वह एक बजे करीब पानी पीने उठा तो अमन कमरे में नहीं था। मकान मालिक लालचंद पंवार की सहायता से आस-पास मोहल्ले में तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। इस रिपोट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र अमन की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी, पुलिस उपाधीक्षक राजेश सोनी के नेतृत्व में टीमोंं का गठन किया।

मोबाइल व सुसाइड नोट छोड़ गया था

छात्र अमन कमरे में मोबाईल छोड़ कर गया था। सुसाईड नोट भी मिला। सुसाईड नोट में उसने स्वयं के शव को कोटा बैराज में ढूंढने के लिए लिखा। सुसाइड नोट पढकऱ पुलिस में हडक़ंप मच गया। तत्काल विशेष टीमों का गठन कर रात भर कोटा बैराज, चम्बल रिवर फं्रट, छोटी पुलिया, चम्बल नदी के आस-पास तलाश किया गया।

गोताखोरों की रेस्क्यू टीम ने चम्बल का कौना-कौना छान मारा, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला। उसी दौरान सूचना मिली की छात्र कोटा बैराज की तरफ नहीं जाकर शहर की तरफ जा रहा है। इस पर छात्र के निवास स्थान के आस-पास, मोहल्ले एवं रास्तों में तलाश की गई।

150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, स्टेशन पर मिले फुटेज

पुलिस टीमों ने छात्र अमन को तलाशने के दौरान रास्तों पर करीब 150 सीसीटीवी कैमरों को देखा। छात्र का रूट कोटा जंक्शन पर जाना पाया गया। छात्र के मोबाइल की डिटेल प्राप्त कर उसके पुराने मित्रों एवं परिजनों से पूछताछ की गई। उसके कोचिंग छात्रों के बारे में जानकारी ली। मोबाईल सर्वलान्स से कोई सफलता नहीं मिली। कोटा जंक्शन के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। जहां छात्र के फुटेज मिल गए। इसके बाद जीआरपी व आरपीएफ को छात्र के हुलिये के बारे में बताया। छात्र को तलाश करने के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया।
इसी बीच कुन्हाड़ी पुलिस को छात्र की उपस्थिति कुशीनगर उतरप्रदेश में होने की सूचना मिली। इस पर शहर पुलिस अधीक्षक ने कुशीनगर पुलिस को कोचिंग छात्र अमन के हुलिये व लोकेशन की जानकारी साझा की। इसके आधार पर कोचिंग छात्र अमन को कुशीनगर से डिटेन कर लिया गया। कुन्हाड़ी थाना पुलिस टीम कुशीनगर से छात्र अमन को कोटा लेकर आएगी।