23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
अयोध्या से आए अक्षत कलश का निकाला जुलूस
Play video

अयोध्या से आए अक्षत कलश का निकाला जुलूस

पुष्प वर्षा कर सामूहिक आरती की
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 17 Dec 2023, 12:55 AM IST

कोटा. जिले के इटावा नगर में विहिप कार्यालय मानव विकास भवन कोटा से अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर से आए पूजित अक्षत कलश मा वीरेंद्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पर हनुमान मन्दिर इटावा पहुंचे। यहां विहिप के संत बाबा चतुर्भुज गिरी महाराज महादेव मठ कोलाना, श्रीराम मन्दिर इटावा के संत आशुतोष महाराज व इटावा खंड समिति संयोजक रमेश नागर के पाथेय पूजन कर अक्षत कलश का पूजन कर सामूहिक आरती की। अक्षत कलश का न्यू बस स्टैण्ड पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद भक्तों ने सिर पर धारण कर बैंडबाजों से आतिशबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बाद में विरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट स्थित मंदिर पर स्थापित किया। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह आरती की तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इन पूजित अक्षत कलश, मंदिर चित्र व आमंत्रण पत्र को कोटा जिले में 1 से 10 जनवरी तक प्रत्येक परिवार तक पहुंचाए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित सभी सामाजिक संगठनों व हिन्दू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान गोपाल लाल मीणा, सतीश सोनी, अनिल उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।