6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
राजस्थान का रण : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को घर में घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह रणनीति
Play video

राजस्थान का रण : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को घर में घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह रणनीति

राहुल गांधी के रोड शो के रुट में परिवर्तन
Google source verification

कोटा। राजस्थान में भाजपा के गढ़ हाड़ौती में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। 24 को राजस्थान दौरे पर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें घेरने की कोशिश करेंगे। राहुल झालावाड़ में सभा को संबोधित करेंगे इसके बाद राहुल का कोटा में रोड शो प्रस्तावित है। राहुल के दौरे को लेकर नया रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। राहुल के रोड शो के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एरोड्राम सर्किल पर शाम 5 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा । कांग्रेस शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया की रोड शो अन्नतपुरा से गोबरिया बावडी चौराहा होते हुए कामर्स कॉलेज, एयरपोर्ट के सामने से होते हुए एरोड्राम चौराहे पर पहुचेगा। एरोड्राम पर राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे यहां से रोड शो कोटरी चौराहा होते हुए स्वामी विवेकानंद चौराहा नयापुरा पहुंचेगा।

राहुल गांधी के रोड शो के रुट में परिवर्तन
राहुल के हाड़ौती दौरे को लेकर परिवर्तन किया गया है।
राहुल पहले झालावाड़ में विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे बाद में कोटा पहुंचेंगे। राहुल के रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है।