कोटा. आत्महत्या का प्रयास करने वाली रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी एक छात्रा ने बुधवार को एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि गणेशपुरा निवासी 22 वर्षीय सजनी ने एक अक्टूबर को घर में ही आत्महत्या का प्रयास किया था। वह संदिग्ध हालात में कमरे में अचेत मिली थी। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल मेंं भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को मोर्चरी में रखवाया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
उधर मृतका के पिता आनन्दीलाल माली ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। जिनमें सजनी चौथे नम्बर की थी तथा बीए प्रथम वर्ष में थी। 1 अक्टूबर को घर में उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सजनी पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रही थी।