12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

video: फलौदी माता की निकाली शोभायात्रा, अन्नकूट के हुए दर्शन

मेड़तवाल वैश्य समाज कोटा

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Nov 11, 2024

kota new: मेड़तवाल वैश्य समाज कोटा की ओर से रविवार को मां फलौदी माता की शोभायात्रा, अन्नकूट दर्शन व दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। समाज के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि मां फलौदी माता की की शोभायात्रा रामजानकी मन्दिर केशवपुरा से प्रारंभ होकर विनोबा भावे नगर िस्थत फलौदी मांगलिक भवन तक पहुंची। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें समाज के परिवार जन नाचते गाते चल रहे थे। जगह-जगह मां फलौदी की पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा का मार्ग जगह-जग भव्य स्वागत किया गया।

महामंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि करीब 450 किलो छप्पन भोग का प्रसाद का भोग लगा। जिसके 600 पैकेट बनकर प्रत्येक परिवार एक पैकेट वितरण किया गया। छप्पन भोग प्रायोजक कैलाश चन्द्र सेठिया व अन्नकूट प्रायोजक गुलाब चन्द्र गुप्ता कुन्हाडी की ओर से मुख्य आरती की गई। उसके बाद करीब डेढ़ हजार समाज बन्धुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नानी बाई को मायरों के कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश विजय, जिला महामंत्री भुवनेश गुप्ता व पदाधिकारियों ने आरती में हिस्सा लिया।

छप्पन भोग की खुशबू से महक उठा मन्दिर

अग्रवाल वैष्णव मोमीयन पंचायत की ओर से बृजगोपाल मन्दिर रामपुरा में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष चेतन मित्तल ने बताया कि भगवान बृजगोपालजी को कड़ी, पूड़ी, मिक्स सब्जी सहित मिठाइयों का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की गई और मन्दिर छप्पन भोग की खुशबू से महक उठा। सचिव महेंद्र मित्तल ने बताया कि महाआरती में संरक्षक कैलाशचन्द्र गुप्ता, सोहनलाल अग्रवाल, गोपाललाल मित्तल, बालकिशन मित्तल, संजय गोयल, महिला मण्डल की संरक्षिका सावित्री गुप्ता, अध्यक्ष शिखा मित्तल, सचिव सुनीता गोयल, गिर्राज मित्तल, महेश मित्तल आदि ने हिस्सा लिया और भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया।