23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
देखें वीडियो… शॉर्ट सर्किट से धधकी मोबाइल की दुकान
Play video

देखें वीडियो… शॉर्ट सर्किट से धधकी मोबाइल की दुकान

लाखों का नुकसान का अनुमान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 14 Feb 2024, 1:16 AM IST

रामगंजमंडी (कोटा). नगर में शहीद पन्नालाल चौराहे के निकट सोमवार रात मोबाइल की दुकान के बिजली के मीटर में शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे बेशकीमती मोबाइल व उसके उपकरणों के साथ घड़ियां जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी ऋतिक चौधरी ने बताया कि रात को दुकान के अंदर से जब उसने धुआं उठता देखा तो उसने दोस्त अक्षय के साथ दुकान के शटर पर हाथ लगाया तो वह गर्म होने पर तुरंत बिजली विभाग में फोन कर बिजली बंद करवाई। अग्निशमन को भी सूचना दी और मोबाइल दुकानदार चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा को आग लगने की बात से अवगत कराया तो वह कुछ देर में ही दुकान पर आ गया। दुकान का शटर ऊंचा किया तो अंदर आग की लपटे उठ रही थी। अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे में दमकल वाहन कई बार पानी भरकर लाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि दुकान में मोबाइल की ऐसेसरीज के साथ नए मोबाइल भी रखे हुए थे। इसके अलावा घड़िया भी थी जो आग में स्वाह हो गई।