1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Red Alert: नलों में आ रहा नौतपा का करंट…तापमान 47 डिग्री पार, आसमान से बरसी आग

न दिन में सुकून, न रात में चैन,सड़कें तवे सी तपी..

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jun 05, 2019

 

कोटा. नौतपा में सूर्यदेव रौद्र रूप दिखा रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है। प्रदेश के साथ हाड़ौती अंचल भी भट्टी की तरह तप रहा है। भीषण गर्मी, तपन व लू के कारण घरों की छतों पर रखी टंकियों में पानी उबल रहा है। सड़कें तवे सी तप रही हैं। लू के थपेड़ों से जन-जीवन झुलस रहा है।

NEET Result 2019: जश्न में डूबी कोचिंग नगरी,छाया उल्लास, बजे खुशियों के ढोल ,वीडियो में देखिए शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने कैसे किया celebrate

अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान बढऩे से दिन में सुकून न रात में चैन है। बुधवार को लगातार चौथे दिन कोटा का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री रहा।

NEET Result 2019: डॉक्टर बनने की होड़ में पीछे छूट रही मातृभाषा हिंदी,12 फीसदी ने ही लिया हिंदी माध्यम…जानिए कैसा रहा रिजल्ट


बूंदी जिले में सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तीखे रहे। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारां जिले में सुबह से शाम तक गर्म हवा चलती रही। अधिकतम temperature 46 व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। झालावाड़ जिले में आसमान से आग बरसती रही। अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया।