30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

रेल रोकने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी

नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कोटा में गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता रेल रोका आंदोलन के तहत ट्रेन रोकने पहुंचे

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Jul 04, 2024

नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कोटा में गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता रेल रोका आंदोलन के तहत ट्रेन रोकने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें स्टेशन के करीब नहीं जाने दिया। ऐसे में कार्यकर्ता बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की।
यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सुरा, शहर जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू व देहात जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सर्किट हाउस पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए स्टेशन पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की तरफ से स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल स्टेशन एंट्री प्वाइंट पर लगाया गया था। कुछ दूरी पर बेरिकेडिंग कर वहां भी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तक पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आगे बढ़ने नहीं दिया। कार्यकर्ताओं ने आगे जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में बैठा लिया और नयापुरा िस्थत अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में जाकर छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं के रेल रोकने की सूचना पर अजमेर से आरपीएफ के एएसपी भी कोटा पहुंचे थे।

लाखों बच्चों का भविष्य खराब कर रही मोदी सरकार

यशवीर सूरा ने कहा कि जगह-जगह पेपर लीक की बात सामने आ गई, पेपर लीक हो चुका है। इस पेपर को रद्द करके दोबारा परीक्षा क्यों नहीं कराई जा रही है। कमेटी बनाना, सीबीआई जांच करना, इसका कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस बारे में जांच की जानी चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है। हम लोग लगातार इस मांग को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड क्लियर है कि हम लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे, छात्रों की लड़ाई को लड़ेंगे और इस परीक्षा को रद्द करना पड़ेगा। केन्द्र सरकार को चेतावनी दी की इस परीक्षा को रद्द करें, नहीं तो आंदोलन उग्र होगा।

मोइजुद्दीन गुड्डू ने कहा कि नीट पेपर लीक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। मोदी को एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जानी चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। देहात जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के तहत गुरूवार को पूरे राजस्थान में प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में झालावाड़ जिला अध्यक्ष नेमीचंद मीणा, प्रदेश महासचिव हरिराज सिंह, प्रदेश सचिव इकबाल खान, राजा प्रताप, यश गौतम, एडवोकेट राजेश कुमार, मयंक चतुर्वेदी, विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा सिंगोर, अरशद कुरैशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, उपाध्यक्षश मनीष पारेता, पार्षद लेखराज योगी अन्य कोटा संभाग के कई पदाधिकारी शामिल रहे।