
Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यूपी बीजेपी में उभरे अंतर्विरोध पर सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार तंज कस रहे हैं। हाल ही में किए गए एक प्रेस कांफ्रेंस में सपा प्रमुख ने कहा, “भाजपा के विधायक ही आरोप लगा रहे हैं कि भ्रष्टाचार चल रहा है। हम लोगों ने अखबारों में पढ़ा है कि सीएम खुद स्वीकार कर रहे हैं कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर दलाली चल रही है।”