महासमुंद. खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 19 मई से 17 जून 2023 तक विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर से बच्चे प्रारंभिक स्तर के खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे, जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी। जिले में खेल का वातावरण बनेगा। नए खिलाडिय़ों का रुझान खेल मैदान की ओर बढ़ेगा और नवोदित खिलाडिय़ों में खेल के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। खेलों में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उनके खेल कौशल का विकास होगा। बालिका आत्मरक्षा के बेहतर तरीके सीख सकेंगे।