22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महासमुंद
पुलिस को देखते ही भागने लगा यह शख्स, जब ली गई तलाशी तो मिले 10 लाख के 400 नग हीरे
Play video

पुलिस को देखते ही भागने लगा यह शख्स, जब ली गई तलाशी तो मिले 10 लाख के 400 नग हीरे

- 400 नग हीरों के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा- महासमुंद : बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपए
Google source verification

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पिथौरा पुलिस और साइबर सेल ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 400 नग हीरे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त किए गए हीरों की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

VIDEO: दोबारा ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर बधाई की जगह विधायक ने कसा तंज तो ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया ऐसा जवाब कि..

पुलिस को तस्कर के पास से एक पावर ग्लास, तौल मशीन भी मिली है जिसे जब्त कर लिया गया है। हीरा तस्करी के मामले में पुलिस की यह अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि 6 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिथौरा क्षेत्र के ग्राम टेका के पास एक व्यक्ति ने हीरे रखे हैं और बेचने की फिराक में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां आरोपी तस्कर खड़ा था।

जेब्रा क्रॉसिंग से आगे गाड़ी खड़ी करने पर विधायक का कटा चालान, पटाया दो सौ रुपए का जुर्माना

वह पुलिस को देखते ही भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भारत भोई (40) निवासी टेका थाना पिथौरा, महासमुंद का रहने वाला बताया। उसकी पैंट की जेब से कागज से लिपटा बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा मिला। इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने पर उक्त हीरों को जब्त कर लिया गया। बताया जाता है कि 400 नग हीरों का वजन 09.560 ग्राम के करीब है।