मैनपुरी उपचुनाव 2022 : नेता जी मुलायम को याद कर भावुक हो गए धर्मेंद्र यादव
शनिवार को मैनपुरी उपचुनाव में चुनाव प्रचार के मद्देनजर पूर्व सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी नेता जी को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा –कभी कल्पना भी नहीं की थी।नेता जी के बिना चुनाव देखना पड़ेगा। ये कहते ही उनका गला भर आया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने नेता जी अमर रहे का नारा लगाया।