28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडला
video story: –बीच सड़क पर गिरा दी निर्माण सामग्री, हर समय बना रहता है हादसे का खतरा
Play video

video story: –बीच सड़क पर गिरा दी निर्माण सामग्री, हर समय बना रहता है हादसे का खतरा

जगह-जगह फैली रेत, गिट्टियों से आवागमन में हो रही दिक्कत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mangal Singh Thakur

•

Updated: 16 Mar 2024, 12:45 PM IST

मंडला. शहर का विकास बहुत तेजी से हो रहा है, जिसके चलते शहर के हर मोहल्ले, कालोनियों में मकान का निर्माण कार्य के साथ सीवर लाइन का भी कार्य चल रहा है। इस कारण आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में फैली गिट्टियां और मटेरियल परेशानी का सबब बनी हुई है। मार्ग में फैली गिट्टियों के कारण आमजनों को हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

मकान निर्माण करने वाले लोग भी रेत, गिट्टी बिल्डिंग मटेरियल को सड़क किनारे ही डंप करा रहे है। शहर के लगभग सभी वार्डों और नगर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। लेकिन इस सीवर लाइन के कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। लाईन बिछाने के बाद सही गुणवत्ता से मार्गो का मरम्मतीकरण नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण नगरवासियों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बताया गया कि सीवर लाईन कार्य का बारीकी से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण इस कार्य में गुणवत्ता की कमी देखी जा रही है। प्रोजेक्ट में लापरवाही की जा रही है। इनके द्वारा कहीं भी बिना सूचना दिए रोड खोदी जा रही हैं और इसके बाद महीनों तक गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। यदि गड्डे भरे जा रहे है तो उसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं किया जा रहा है। कहीं गिट्टियां बिछाई गई है तो उन्हें सही तरीके से फिल नहीं किया गया है। जिसके कारण गिट्टियां मार्ग में फैल गई है।

मकान निर्माण करने वाले लोगों ने निर्माण सामग्री को मार्ग पर ही फैला कर रखा है। शहर के विभिन्न कालोनी समेत मुख्यालय के नजदीकी ग्रामों के मार्ग पर रेत, ईंट, गिट्टी को एकत्र कर सड़क पर रखा जा रहा है जिससे वाहनों की आवाजाही के कारण निर्माण सामग्री सड़कों पर ही फैल गई हैं। मार्ग किनारे रखे मटेरियल के कारण यहां यातायात की समस्या अधिक बनती है।