28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडला
Video Story :- समय पर नहीं पहुंचा दमकल, लाखों की मशीनें और दवाइयां जलकर खाक
Play video

Video Story :- समय पर नहीं पहुंचा दमकल, लाखों की मशीनें और दवाइयां जलकर खाक

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुआबिछिया में लगी आग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mangal Singh Thakur

•

Updated: 9 Apr 2024, 6:37 PM IST

बिछिया @ पत्रिका. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुआबिछिया में सोमवार का आग लगई। नगर परिषद भुआबिछिया में दमकल वाहन नहीं मिल सका। समय पर दमकल के ना मिलने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह बिछिया अस्पताल के दवाई स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

इस आगजनी की घटना में स्टोर में रखी दवाइयां समेत दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग लगने की जानकारी तत्काल बिछिया फायर बिग्रेड को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। वहीं नगर परिषद बिछिया और सीआरपीएफ के पानी के टेंकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ, स्थानीयजनों समेत पानी टेंकर और बाल्टियों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन स्टोर में लगी आग भयावह थी, जिसके कारण आग बुझाने से पहले ही स्टोर की सभी दवाईयां, दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग से स्टोर रूम धूं-धूं कर जल गया। फायर वाहन खराब होने के चलते घटना स्थल नहीं पहुंच सका। अस्पताल स्टाफ, स्थानीयजनों और पानी टेंकर की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हो सकती थी बड़ी घटना

बताया गया कि अस्पताल के स्टोर रूम में अचानक लगी आग बहुत ही भयावह थी। लोगों के घंटो प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं इस आगजनी की घटना से एक बड़ी घटना टल गई। बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड से स्टोर रूम काफी दूर है। जिसके कारण कोई जन हानि नहीं हुई। यदि आग और विकराल रूप ले लेती तो बड़ी घटना घट सकती थी।