28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडला
Video Story:- कान्हा में सफारी के दौरान वाहन में लगी आग
Play video

Video Story:- कान्हा में सफारी के दौरान वाहन में लगी आग

चार पर्यटक और एक गाइड वाहन में थे मौजूद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mangal Singh Thakur

•

Updated: 4 Apr 2024, 8:44 PM IST

मंडला @ पत्रिका. कान्हा नेशनल पार्क में सफारी के लिए पहुंचे सैलानियों की जान उस समय थम गई जब सफारी वाहन में अचानक आग लग गई। बीच जंगल जहां वन्य प्राणियों का डर रहता है वहां पर्यटकों को गाड़ी से दूर भाग कर जान बचानी पड़ी। बताया गया कि जब हादसा हुआ तक वाहन में गाइड के साथ चार पर्यटक मौजूद थे। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कान्हा के मुक्की जोन के होटल ताज से जंगल सफारी के लिए चार पर्यटक के साथ एक गाइड सफारी के लिए निकले। पार्क भ्रमण के दौरान टूरिस्ट वाहन में सुबह करीब 10 बजे किसली जोन में अचानक आग लग गई। टूरिस्ट वाहन में वाहन चालक और गाइड के साथ चार पर्यटक थे। आग लगने के बाद सभी पर्यटक सुरक्षित बाहर आ गए। सूचना मिलने पर एसडीओ सहित वन अमला भी मौके पर पहुंच गया। पार्क के टैंकरों से आग को जंगल में फैलने से रोका गया। देशी पर्यटक कान्हा पार्क में जंगल सफारी के लिए होटल ताज में रूके हुए थे। यहां बुधवार की सुबह पर्यटक कान्हा पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने होटल से निकले। वाहन में सवार सभी पर्यटक सफारी का लुत्फ ले रहे थे। इसी दौरान गाड़ी के सामने वोनट में आग लग गई। वाहन में लगी आग को देखकर पर्यटकों के होश उड़ गए। वाहन में सवार सभी पर्यटक तत्काल वाहन से नीचे उतर गए। देखते ही देखते वाहन में लगी आग विकराल रूप ले ली और सफारी करा रही गाड़ी जलकर खाक हो गई। इस घटना में सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। घटना के बाद कान्हा पार्क प्रबंधन में हड़कंप मचा गया। पार्क प्रबंधन वाहन में आग लगने की घटना की जांच कर रहा है।