30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

video राजस्थान-गुजरात के रास्ते मालवा में आ रही गर्म हवाएं, तापमान पहुंचा 42 डिग्री, आज 43 तक जाने का अलर्ट

राजस्थान-गुजरात के रास्ते मालवा में आ रही गर्म हवाएं, तापमान पहुंचा 42 डिग्री, आज 43 तक जाने का अलर्ट

Google source verification

मंदसौर.
जिले में भीषण गर्मी का दौर शरू हो गया है। गर्मी के तीखे तेवर के कारण शहर भट्टी की तरह तप रहा है। तापमान के बढऩे के साथ बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आज ओर अधिक तापमान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन जिले में होने की संभावना है। मोचा तूफान का असर जिले में नहंी दिख रहा है। शुक्रवार को सुबह १०.३० बजे ही ३८ डिग्री तापमान था जो दोपहर होते-होते ४२ डिग्री तक जा पहुंचा। भीषण गर्मी के इस दौर में गर्मी से राहत के लिए अपने स्तर से जतन कर रहा है लेकिन राहत कही नहीं मिल रही है।
हालांकि गर्मी का यह दौर पिछले १० दिनों से ही जारी है। इसके पहले बारिशस और ठंडी हवाओं का दौर चल रहा था। अब माना जा रहा है कि कुछ दिन हीटवेव चलेगी तो फिर नोतपा शुरु हो जाएगा। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान की गति तेज हो गई है। गुरुवार को तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया तो शुक्रवार को ४२ डिग्री तक तापमान जा पहुंचा। वहीं गर्म हवाओं का दौर भी चल रहा है। गर्मी का असर अब आम जनजीवन पर पडऩे लगा है। दोपहर के समय अधिकांश लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। जबकि वर्तमान में रात का तापमान भी ३० डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम जानकारों के अनुसार गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओ के असर से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम जानकारों के अनुसार रजस्थान के क्षेत्रों में इन दिनों तापमान बढ़ा हुआ है। हवाओं का रुख दक्षिण पूरी से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गया है। ऐसे ही हाल गुजरात के भी है। गुजरात में भी हीट वेव की स्तिथि बन रही है। मौसम जानकारों के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा लेकिन इसका असर नहीं रहेगा। अगले दो तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान 44 तक पहुंच सकता है। 15 मई के बाद तापमान बढऩे के साथ ही हीट वेव का असर दिखेगा।