नर्इ दिल्ली। अंतर्राषट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण देश में एक अप्रैल (रविवार) को पेट्रोल के दाम मोदीराज में अपने सबसे उच्च्तम स्तर पर पहुंच गया। इंडियान आॅयल कंपनी के अनुसार एक अप्रैल से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.55 रुपए से 18 पैसे बढ़कर 73.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की बात करे तो ये भी 64.58 के स्तर पर पहुंच गया है।