5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

मथुरा में राधा-कृष्ण संग भक्तों ने खेली फूलों की होली

- भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में गुरुवार को रंग, गुलाल, फूलों की होली खेलकर धमाल मच गया।

Google source verification

मथुरा. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में गुरुवार को रंग, गुलाल, फूलों की होली खेलकर धमाल मच गया। नाच गानों के साथ साथ हुरियारों ने भगबान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर खूब धूम मचाई। श्री कृष्ण जन्म स्थान पर होली खेलने आये भक्तों पर होली का खुमार सर चढ़ बोल रहा था। जन्मभूमि परिसर राधा कृष्ण की प्रेम भरी होली के रंग में रंग उठा और उड़त गुलाल लाल भये बदरा की गूँज से समा रंगीन हो गया।

ये भी पढ़ें- Holi 2021 : बेहद खास है नंदगांव की होली, साल भर इंतजार करते हैं श्रद्धालु

कृष्ण जन्मभूमि स्थित मंच पर राधा कृष्ण के स्वरूप के आते ही होली के हुरियारे और हुरियारिनों ने होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाये। लोगों ने फूलों की होली खेली। मौजूद हुरियारिनें भी खुद को रोक न सकीं और हुरियारों पर लाठियां बरसाने लगीं।

ये भी पढ़ें- वृंदावन कुंभ 2021: कान्हा की नगरी में उमड़ा हुजूम, राधे—राधे करते भक्ति में डूब गए श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर खेली गई इस अनोखी होली में भाग लेकर हर श्रद्धालु खुद को धन्य मानने लगे। कई भक्त अन्य राज्यों से भी आए थे। उनके उत्साह व खुशी का ठिकाना नहीं था। यहाँ का नाचगाना ,फूल, रंग, गुलाल के मिश्रण से पूरे वातावरण रंग मय गया।