25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
बारातियों से भरी बस ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, एक दर्जन बाराती घायल
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Mathura / Videos / बारातियों से भरी बस ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, एक दर्जन बाराती घायल

बारातियों से भरी बस ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, एक दर्जन बाराती घायल

टक्कर से बस आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि सूचना के एक से डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस और एंबुलेंस।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Feb 2018, 12:28 PM IST

मथुरा। जिले के थाना राय इलाके के सादाबाद रोड पर बारातियों से भरी बस ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। ट्रैवल बस की भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कई लोग घायल जो गए और तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घटना में घायल लोगों को अस्पताल और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात थाना राया क्षेत्र में सादाबाद रोड पर स्थित गांव मडैम पर बारातियों से भरी ट्रैवल बस ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। बस की टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक घटना में करीब एक दर्जन बाराती घायल हो गए, जबकि तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बस में करीब 30 लोग शामिल थे। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गयी।

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
प्रत्यक्षदर्शी राज कुमार पाठक ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन पुलिस और एम्बुलेंस करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ही घायलों को अस्पताल भेजा व मृतकों को बाहर निकाला। यदि पुलिस और एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी।