मामले का खुलासा करते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार के बक्सर, दरभंगा और यूपी के गाज़ीपुर जिले के पांच युवको को गिरफ्तार किया है। ये सभी पढ़ने वाले छात्र है। इसमें कुछ बीटेक के भी छात्र है। घर से ये लोग पढ़ाई करने निकले थे लेकिन रूपये के लालच में आकर गांजा तस्करी करने लगे। मात्र तीन हजार कमीशन के लिए लोग गांजा तस्करी करने लगे। इनके पास से कछवां पुलिस और एसओजी टीम ने बैग में छोटे-बड़े 17 पैकेटो में रखा हुआ कुल 35 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है।
एसपी ने बताया की गांजा की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये हैं। आरोपियों ने बताया कि वह अपने लीडर के कहने पर उड़ीसा प्रान्त से गांजा लेकर आये थे । जिसकी सप्लाई गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति को करनी थी। उसी का इंतजार कर रहे थे कि पकड़े गये। उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई कर्ता तक पहुंचाने पर उनकी अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है।