30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
Mirzapur video: जय गुरुदेव सत्संग को जिला प्रशासन ने रुकवाया, विवादित ज़मीन पर हो रहा था आयोजन, एएसपी और एसडीएम ने किया खुलासा..
Play video

Mirzapur video: जय गुरुदेव सत्संग को जिला प्रशासन ने रुकवाया, विवादित ज़मीन पर हो रहा था आयोजन, एएसपी और एसडीएम ने किया खुलासा..

मिर्ज़ापुर के अहरौरा में गुरु पूर्णिमा को लेकर आयोजित किये जा रहे जय गुरुदेव सत्संग को जिला प्रशासन ने रुकवा दिया है। वनस्थली स्नाकोत्तर महाविद्यालय और वन विभाग के विवादित भूमि पर आयोजित किया जा रहा था सत्संग कार्यक्रम।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 30 Jun 2023, 9:31 PM IST

अहरौरा थाना अंतर्गत वनस्थली स्नाकोत्तर महाविद्यालय और वन विभाग के विवादित भूमि पर आयोजित जय गुरुदेव सत्संग कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने रुकवा दिया है। पांच दिवसीय सत्संग का आयोजन जय गुरुदेव की ओर से किया गया था। वर्षो से इस भूमि का विवाद चला आ रहा है । इसी जमीन पर पांच दिवसीय जय गुरुदेव का सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसकी अनुमति कुछ दिनों पूर्व दी गई थी । विवादित जमीन पर की कोई एनओसी न दिये जाने पर अनुमति को रद्द कर दिया गया।

अहरौरा थाना के पास जय गुरुदेव के सत्संग कार्यक्रम की अनुमति देने के बाद उसे रद्द किए जाने की जानकारी एसडीएम ने पुलिस बल के साथ जाकर दिया। मैदान पर टेंट लगा रहे लोगों को डेरा तम्बू हटा लेने की चेतावनी दी गई। आयोजन के दो दिन पूर्व कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने पर अनुयायियों ने आक्रोश जताया। अनुमति रद्द किए जाने की सूचना मिलने पर तैयारी में लगे लोगों में उबाल सा आ गया। स्थानीय पुलिस ने लोगों को जगह जल्द खाली कराने के निर्देश दे डाला। समर्थकों की संख्या ज्यादा होने पर पुलिस पीएसी बल के साथ ही थाना अदलहाट, मड़िहान तथा जमालपुर थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश