नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। केरल, मध्य प्रदेश व गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ से हालात बदतर हो चले हैं। इस बीच राहत व बचाव अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में सिपाही बाढ़ में फंसी दो बच्चियों को कंधे में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। जो भी यह वीडियो देख रहा है, सिपाही की तुलना हनुमान से कर रहा है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से हनुमान ने श्रीराम और लक्ष्मण को अपने कंधे पर बिठाया था, उसी तरह सिपाही ने भी दोनों बच्चों को कंधे पर बैठा रखा है।