भुवनेश्वर। ओडिशा से लगातार हाथियों से संबंधित खबरें आ रही हैं। अब हाथियों के उत्पात की खबर हैं। खबरों के मुताबिक, हाथियों का एक झुंड ओडिशा में मयूरभंज के जंगल से रसगोविंदपुर आया। हाथियों ने इलाके की फसलों को नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हाथी अक्सर गांव में आकर फसल बर्बाद कर देते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।