
नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाणक्यपुरी स्थित नेशनल पुलिस मेमोरियल और म्यूजियम का उद्घाटन किया। पुलिस स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक पुरस्कार का ऐलान भी किया। शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्मारक देश को समर्पित किया। म्यूजियम के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए भावुक हो गए। पीएम मोदी नेे अपने संबोधन में कि यह स्मारक देश के पुलिसकर्मियों की वीरता और शौर्य का प्रतीक है।