
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में एक बार फिर से चेतावनी दे दी है। दरअसल, करतारपुर साहिब कॉरिडोर मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को कहा है कि पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मद्देनजर बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद नहीं रोकेगा, तब तक भारत किसी भी मुद्दे पर बातचीत नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्रिय शांति और विकास के लिए बढ़ाए गए हर एक कदम का स्वागत करता है। स्वराज ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने से पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू नहीं हो जाएगी, इसके लिए पाकिस्तान को पहले आतंकवाद पर रोक लगानी होगी।