
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महाबलिपुरम में अनौपचारिक बैठक के मद्देनजर तमिलनाडु के मामल्लपुरम में सुरक्षा बढ़ दी गई है। खुफिया एजेंसियों को भी सर्तक कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय सतर्कता एजेंसियों को हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है। बता दें कि अप्रैल, 2018 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच पहली अनौपचारिक शिखर बैठक चीन के वुहान शहर में हुई थी।