11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
झारखंड: छात्राओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न के खिलाफ नेत्रहीनों का प्रदर्शन
Play video

झारखंड: छात्राओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न के खिलाफ नेत्रहीनों का प्रदर्शन

आरोप विद्यालय के सचिव शिवनंदन महतो पर भी छात्राओं ने लगाया है
Google source verification

दुमका। झारखंड के हिजला गांव में नेत्रहीन छात्राओं से शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। नेत्रहीन आवासीय विद्यालय की ये घटना है। इस घटना के खिलाफ दृष्टिहीन छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने विद्यालय के प्रभारी पर शारीरिक उत्पीड़न और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें हटाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल प्रभारी उनके साथ दूसरी गंदी हरकतें भी करता है। छात्रों ने मांग की है कि स्कूल में एक नया प्रभारी नियुक्त किया जाए। छात्राओं से छेड़खानी और प्रताड़ित करने का घिनौना काम पिछले दो साल से चल रहा था, कहा जा रहा है कि मारपीट के डर से छात्रों की जुबान से आवाज नहीं निकल रही थी।

 

 

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत