नई दिल्ली। भारी बारिश ( heavy rainfall ) से मुंबई ( mumbai rain ) बेहाल है। यहां शुक्रवार से बरस रहे बादलों ने बड़ी आफत खड़ी ( weather update ) कर दी है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। मुंबई के नागपाड़ा इलाके में भी बारिश का पानी जमा होने से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यहां लोगों को आने जाने में भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।