शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला की आपेन जेल के कैदियों को एक नई दिशा मिली है। समाज के लिए कुछ करने के लिए उन्हें छह मोबाइल वैन दी गई है। यह कैदी इस मोबाइल वैन को कैटीन की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इस काम के लिए 135 कैदी को लगाया गया है। यह पहल हिमाचल प्रदेश के जेल के महानिदेशक सोमेश गोयल ने शुरू की है। जेल विभाग सालाना 3.5 करोड़ से अधिक कमाई कर रहा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) में मोबाइल वैन कैंटीन स्थानीय और पर्यटकों के लिए लोकप्रिय आकर्षण हैं।