17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
पीटीएम ने की यूएन से पाक सेना के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग
Play video

पीटीएम ने की यूएन से पाक सेना के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग

पाक सेना के दमन के खिलाफ पीटीएम ने यूएन भवन के बाहर प्रदर्शन किया।
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Jun 11, 2018

न्यूयॉर्क। नागरिक अधिकार को लेकर संघर्षरत पश्तुन ताहफुज आंदोलन (पीटीएम) के समर्थकों ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तान सेना के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की। पीटीएम ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा पश्तूनों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के खिलाफ किया था। पीटीएम का आरोप है कि आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर पाक सेना का दमनकारी अभियान पश्‍तून क्षेत्र में जारी है। प्रदर्शनकारियों ने यूएन भवन के बाहर पाक के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्‍तार को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला राष्‍ट्र करार दिया। पाकिस्‍तान आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह है। पाक सेना पर पश्तूनों के खिलाफ रासायनिक हथियारों के प्रयोग का भी आरोप लगाया है।